क्यों होते है अखबार पर ये चार रंगीन गोले, तो आइये जानते है विस्तार से

क्यों होते है अखबार पर ये चार रंगीन गोले (Kyon Hote Hain Akhbar Par Ye Char Rangin Gole), अखबार में चार रंग के डॉट्स का क्या मतलब होता है? क्यों होती है अखबार पर ये चार रंगीन बिंदियां, अखबार में आखिर क्यों प्रिंट किए जाते हैं ये 4 रंगीन बिंदु, क्या आपने कभी ध्यान दिया है? नहीं ! तो आइये जानते है –

जैसे की हम पढ़ते आए हैं कि मुख्य रंग 3 होते हैं- लाल, पीला और नीला। इसी प्रकार से यही कलर पैटर्न प्रिंटर में भी लगता है पर इसमें एक और रंग जुड़ जाता है काला। ये चार गोले CMYK क्रम में बने होते हैं।

क्यों होते है अखबार पर ये चार रंगीन गोले (Kyon Hote Hain Akhbar Par Ye Char Rangin Gole)

क्यों होते है अखबार पर ये चार रंगीन गोले

ये चार गोले किसी भी अखबार (हिंदी, अंग्रेजी) में प्रकाशित हो, आकार में अलग-अलग हो सकते है पर उसका कलर क्रम एक जैसा ही होता है।

CMYK का मतलब होता है सियान (C), मेजेन्टा (M), यलो (Y) और ब्लैक (K) होता है।

CMYK Printing Mark
CMYK कलर क्रम

यह गोले, ये दर्शाते है कि समय और विकास के साथ-साथ अब आपका अख़बार ब्लैक एंड वाइट नहीं रहा, वो कलर हो गया है। रंगों की प्लेट सही से लगी हैं कि नहीं इसका पता इन गोलों से ही लगता है।

CMYK कलर को सही अनुपात में प्रयोग करके किसी भी रंग को तैयार किया जा सकता है। CMYK कलर प्लेट के एक पृष्ठ पर अलग से रखे जाते हैं और प्रिंटिंग के समय एक ही जगह पर रहते हैं। अगर कलर प्लेट इसी क्रम में रहते हैं तो चित्र बिल्कुल स्पष्ट आते हैं। और अगर थोड़ा सा भी इधर उधर हो जाते है तो चित्र, कलर की ओवरलैपिंग की वजह से धुंधले से हो जाते है।

इन गोलों का यही मतलब होता है कि अख़बार की छपाई में ये ही रंग मुख्य रूप से प्रयोग किये गए है। और बाकी के कलर इन कलर को मिलाकर के बनाये गए है।

यह भी पढ़े –